World
ट्रंप के चेहरे वाला नया सिक्का लॉन्च होते ही हुआ आउट ऑफ स्टॉक, यूएस मिंट की वेबसाइट पर टूट पड़े खरीदार
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका की आजादी की 250वीं सालगिरह पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर वाला नया एक डॉलर का सिक्का लांच होने के कुछ ही घंटे के भीतर आउट आफ स्टॉक हो गया।
लेखक Digital Desk52K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका की आजादी की 250वीं सालगिरह पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर वाला नया एक डॉलर का सिक्का लांच होने के कुछ ही घंटे के भीतर आउट आफ स्टॉक हो गया।
इस एक डॉलर सिक्के की बिक्री आधिकारिक तौर पर बुधवार दोपहर अमेरिकी मिंट के ऑनलाइन कैटलॉग के जरिए शुरू हुई। मांग में तुरंत तेजी आई, जिससे वेबसाइट पर आने वाले लोगों को वर्चुअल वेटिंग रूम में जाना पड़ा और इंतजार का समय एक घंटे से भी अधिक हो गया।


