रॉयटर, काठमांडू। नेपाल में 26 अगस्त को आई अचानक बाढ़ के कारण त्रिशूली-3ए जलविद्युत परियोजना की एक सुरंग में फंस गए दो लोगों के लिए ये नौ दिन नौ महीनों के समान रहे।
भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर इन दो लोगों ने भी दोबारा अपने जीवन का सूरज देखा। नेपाली सेना ने कहा, नौ दिनों के अंधेरे के बाद, जिंदगी ने फिर रोशनी देखी है।