डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल-तिब्बत सीमा पर 26 अगस्त को आए भीषण हिमस्खलन और मलबे के सैलाब ने भयानक तबाही मचाई है। चंद घंटों में हरे-भरे पहाड़ी इलाके मलबे और कीचड़ के विशाल मैदान में बदल गए, जिसके जख्म आज दसवें दिन बाद भी उतने ही गहरे हैं।
ऐसे में अब सामने आई सैटेलाइट तस्वीरों ने इस प्रलय का एक और खौफनाक सच उजागर किया है। पूरी बात को ऐसे समझिए कि आपदा का मलबा ढोने वाली त्रिशूली नदी ने अपना विकराल रूप दिखाते हुए बहाव क्षेत्र पूरी तरह बदल लिया है और नदियां अपनी सामान्य चौड़ाई से कई गुना फैलकर तबाही के नए निशान छोड़ गई हैं।