World
त्रिशूली टनल में 9 दिन से 'हरे कृष्णा' जप रहा था संजय साह, जन्माष्टमी के दिन मिला जीवनदान
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल के त्रिशूली में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल से आज शुक्रवार को दो मजदूरों को जिंदा वापस निकाल लिया गया है। ये मजदूर नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद से ही टनल में फंस गए थे और
लेखक Digital Desk83K पढ़े गए
-1788514431882.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल के त्रिशूली में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल से आज शुक्रवार को दो मजदूरों को जिंदा वापस निकाल लिया गया है। ये मजदूर नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद से ही टनल में फंस गए थे और आज 9 दिन बाद वे बाहर आ पाए।
सुरंग से सुरक्षित बाहर आए एक मजदूर संजय साह ने बताया कि सुरंग के अंदर हमेशा ही वो 'हरे कृष्णा' मंत्र का जाप करता रहा और उसे उम्मीद थी कि उसे बचा लिया जाएगा।


