डिजिटल डेस्क, टालिन। एस्टोनिया के रक्षा मंत्री हनो पेवकुर ने यूक्रेन को तोप के गोले सप्लाई करने के विवादित सौदे को लेकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यूरोन्यूज के मुताबिक, इस सौदे में यूरोपीय संघ (ईयू) के 70 मिलियन यूरो के फंड का इस्तेमाल किया गया था और इसमें एक भारतीय कंपनी भी शामिल थी।
बुधवार को खुलासा हुआ कि एस्टोनिया ने गोला-बारूद की सप्लाई के लिए पूरा भुगतान एडवांस में कर दिया था। इसके बावजूद, जिस भारतीय कंपनी नेको डिफेंस म्यूनिशन्स को इसका ठेका मिला, उसके पास तोप के गोला-बारूद की बिक्री का कोई पुराना अनुभव या रिकॉर्ड नहीं है।