डिजिटल डेस्क,टालिन। यूरोपीय देश एस्टोनिया हथियारों से जुड़े एक घोटाले की चपेट में आ गया है। देश के रक्षा मंत्री हैनो पेवकुर ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
यह इस्तीफा यूक्रेन के लिए हथियारों की एक डील को लेकर दिया गया, जिसमें यूरोपीय संघ के फंड का इस्तेमाल एक ऐसी भारतीय कंपनी को भुगतान करने के लिए किया गया था, जिसका आर्टिलरी शेल बनाने का कोई पिछला अनुभव नहीं था।