डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल के पोखरा में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया, जहां फेवा झील में बिहार नंबर की कार गिरने से दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों में से एक की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल निवासी 26 वर्षीय नवदीप कुमार यादव के रूप में हुई है। दूसरे मृतक भारतीय नागरिक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
घायलों की हालात स्थिर