डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल के रासुवा और नुवाकोट जिलों में 26 अगस्त को भोटकोशी नदी में आए भीषण जलप्रलय ने भारी तबाही मचाई है। सुबह-सवेरे आए इस प्राकृतिक आपदा के कहर ने बस्तियों के साथ कई शैक्षणिक संस्थानों को भी मलबे में तब्दील कर दिया है।
क्या शहर, क्या गांव और क्या गली-मोहल्ला? राहत और बचाव कार्य में जुटे कर्मी अभी भी इस आपदा से हुए छती का ठीक अनुमान नहीं लगा पा रहे हैं। ऐसे में अब खबर यह सामने आ रही है कि रासुवा और नुवाकोट जिलों से लगभग 600 छात्र और कई शिक्षक अभी भी लापता हैं।