डिजिटल डेस्क, वारसॉ। गुरुवार को पोलैंड के डांस्क में पटरियों पर फंसे एक ट्रक को तेज रफ्तार ट्रेन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में ट्रक पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। स्टेट फायर सर्विस डांस्क द्वारा घटना के बाद जारी किए गए CCTV फुटेज में तबाही का मंजर साफ देखा जा सकता है।
फुटेज में क्षतिग्रस्त पीकेपी इंटरसिटी ट्रेन और बुरी तरह से पिचक चुका ट्रक डांस्क लिपसे स्टेशन के पास रुके हुए दिखाई दे रहे हैं। दमकल विभाग के अनुसार, उन्हें इस भीषण दुर्घटना की सूचना दोपहर लगभग 12:30 बजे मिली थी।