न्यूयॉर्क टाइम्स, नई दिल्ली। नेपाल सरकार का अनुमान है कि हालिया बाढ़ से देश को लगभग पांच अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। यह देश के वार्षिक आर्थिक उत्पादन का दसवां हिस्सा है। यह उस देश पर एक नया बोझ है जिसने पनविद्युत संयंत्रों पर भारी निवेश किया था, जो अब नष्ट हो चुके हैं।
नेपाल अभी भी 2015 के भूकंप से हुए नुकसान की भरपाई कर रहा है और उसे अरबों डॉलर आसानी से नहीं मिलते। नेपाल की आर्थिकी का सबसे बड़ा हिस्सा (कुल मूल्य का एक चौथाई से अधिक) विदेश में काम करने वाले नेपालियों से आता है।