डिजिटल डेस्क, कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि रूस-यूक्रेन विवाद को तेल खरीद पर रोक लगाकर हल नहीं किया जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस युद्ध का समाधान आखिरकार बातचीत, कूटनीति और चर्चा से ही निकलेगा।
जयशंकर ने कीव में यह बात तब कही जब उनसे पूछा गया कि अगर अमेरिका रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर पाबंदी लगाता है, तो क्या भारत रूस से तेल की खरीद कम करने पर विचार करेगा।