डिजिटल डेस्क, नैरोबी। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने टाटा केमिकल्स को कारोबार समेटने का आदेश दिया है। उनका कहना है कि भारत की इस कंपनी की मौजूदगी से उनके देश को कोई फायदा नहीं है। उसने इतने वर्षों में देश में कोई प्लांट नहीं लगाया। इसके साथ ही उन्होंने पूछा, 'क्या हम दूसरे लोगों के लिए गुलाम हैं।'
केन्याई राष्ट्रपति ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने भारत की टाटा केमिकल्स को केन्या में अपना संचालन बंद करने का आदेश दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी की मौजूदगी से उनके देश को कोई लाभ नहीं हुआ है। रूटो ने बताया कि उनकी सरकार टाटा केमिकल्स के कारोबार को संभालने के लिए दो नई कंपनियों को लाएगी।