डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में पिछले सप्ताह आए भयानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा के निशान अब भी नेपाल की तबाही की दास्तां बयां कर रहे हैं, जिसका एक बड़ा उदाहरण नेपाल के गल्छी में स्थित जेहरे पावर सबस्टेशन है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीन की सीमा रसुवागढ़ी से करीब 84 किलोमीटर दक्षिण में स्थित गल्छी में इस तबाही का खौफनाक मंजर अभी भी साफ नजर आ रहा है। वहां मौजूद प्रत्येक्षदर्शी बताते हैं कि बाढ़ का पानी इतनी तेज रफ्तार से आया कि अपने रास्ते में आने वाले कंक्रीट के पुलों, घरों और इस बड़े पावर सबस्टेशन को मलबे में बदल दिया।