World
'सन्नाटे का मतलब मौत नहीं', नेपाल बाढ़ के बाद सुरंगों में फंसी उम्मीदों की किरण पर बोले टनल एक्सपर्ट डिस्क
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल इस वक्त कुदरत के भयानक कहर से जूझ रहा है। 26 अगस्त को नेपाल के केंद्रीय जिलों में आए भयंकर बाढ़ और सैलाब ने सब कुछ तबाह कर दिया। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस आपदा में अब तक 1252 लोगों की जा
लेखक Digital Desk80K पढ़े गए
-1788436700398.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल इस वक्त कुदरत के भयानक कहर से जूझ रहा है। 26 अगस्त को नेपाल के केंद्रीय जिलों में आए भयंकर बाढ़ और सैलाब ने सब कुछ तबाह कर दिया। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस आपदा में अब तक 1252 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 4000 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं।
गौर करने वाली बात यह है कि नेपाल-तिब्बत सीमा के पास से शुरू हुई इस जलप्रलय ने निचले इलाकों में रहने वाले करीब 25 लाख से ज्यादा लोगों को प्रभावित किया है। इस तबाही का सबसे डरावना पहलू यह है कि भोतेकोशी नदी के किनारे बने एक दर्जन से ज्यादा हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स की सुरंगों के अंदर सैकड़ों मजदूर और लोग फंसे या लापता बताए जा रहे हैं।



