डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका की प्रमुख कंपनियों में नई पीढ़ी जेन-जी के युवा कर्मचारियों के कामकाज, बातचीत के तरीकों और पेशेवर व्यवहार को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। ज्यातर अमेरिकी कंपनियां जेन-जी में कौशल विकास और वर्कप्लेस रेडीनेस को लेकर संतुष्ट नहीं हैं।
नई रिपोर्ट के अनुसार, ऑफिस में ईमेल किसे करना है, मीटिंग में असहमति कैसे रखनी है, बॉस से सवाल कब पूछना है और एआई से मिले जवाब की जांच कैसे करनी है इस तरह के सवालों के जवाब नई पीढ़ी के कर्मचारियों के सामने ये वास्तविक चुनौतियां हैं।