डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को चलते हुए छह महीनों से ज्यादा का वक्त हो गया है। इस जलमार्ग से तेल से भरे टैंकर को पार कराना काफी मुश्किल हो चुका है, लेकिन अमेरिका ने मंगलवार को ईरानी सेना के हमले के बावजूद 1.8 करोड़ बैरल तेल पार कराया।
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने मंगलवार, 1 सितंबर को होर्मुज जलडमरूमध्य से लगभग 1.8 करोड़ बैरल तेल ले जा रहे 40 कमर्शियल जहाजों को सुरक्षा प्रदान की। युद्ध शुरू होने के बाद से ये पहली बार है, जब इतनी मात्रा में तेल होर्मुज से गुजरा है।