डिजिटल डेस्क, काठमांडू। हाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद नेपाल, चीन के साथ लगती अपनी सीमा पर भूस्खलन के लिए पूर्व चेतावनी प्रणाली को फिर से लगाने की योजना बना रहा है। इसके तहत सिस्मिक सेंसर, कैमरे और एक सैटेलाइट लिंक स्थापित किया जाएगा।
नेपाल सरकार के दो सूत्रों ने बताया कि ये उपकरण रसुवा जिले में तिमुरे नामक एक सीमावर्ती बस्ती में लगाए जा रहे हैं। यह चीन सीमा के उसी नदी कारिडोर पर है, जहां ग्लेशियर के टूटने से कीचड़, पानी और चट्टानों की एक बड़ी दीवार पहाड़ी घाटियों में फैल गई थी।