World
पीएम मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात पर अमेरिका की नजर? रुबियो बोले- भारत-ईरान नहीं कर रहे व्यापार वार्ता
पीटीआई, वाशिंगटन। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में एससीओ बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के बीच मुलाकात को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बुधवार को कहा कि भार
लेखक Digital Desk35K पढ़े गए

पीटीआई, वाशिंगटन। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में एससीओ बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के बीच मुलाकात को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बुधवार को कहा कि भारत और ईरान व्यापार सौदे पर बात नहीं कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दुनियाभर के कई देश ईरान सरकार से बात करते हैं।
फॉक्स न्यूज रेडियो को दिए साक्षात्कार में रूबियो ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि भारत-ईरान के बीच कोई व्यापार सौदा हो रहा है। जाहिर है कि सभी देश अपनी-अपनी विदेश नीति बनाते हैं और दुनियाभर के कई देश ईरान सरकार से बात करते हैं। हम भी ईरान सरकार के कुछ लोगों से मिले हैं, इनमें कुछ बातचीत हुई हैं और उनसे संपर्क भी हुआ है।"



