डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कैब और डिलीवरी कंपनी उबर ने अपने करीब 3300 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। यह कंपनी की वैश्विक कार्यबल का लगभग 10 प्रतिशत है। कंपनी ने यह कदम संगठन को सरल बनाने, प्रबंधन स्तर कम करने और खर्च घटाने के लिए लिया है।
उबर के सीईओ दारा खोसरोशाही ने कर्मचारियों को ईमेल भेजकर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कंपनी का कारोबार काफी बढ़ा है, लेकिन इससे प्रबंधन की परतें बढ़ गईं और फैसले लेने में देरी होने लगी। अब कंपनी तेज और आसान तरीके से काम करना चाहती है।