डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल के रसुवा में भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ के पांच दिन बाद रविवार को बर्दिया के 23 मजदूर अपने घर लौटे। ये सभी मजदूर अपर त्रिशूली-1 हाइड्रोपावर परियोजना में कार्यरत थे।
मौत के मुंह से बचकर निकले इन मजदूरों और उनके परिवारों के लिए यह वापसी किसी चमत्कार से कम नहीं है, हालांकि घर लौटते समय रास्ते में बस दुर्घटना के कारण इनमें से 19 मजदूर घायल भी हुए हैं।