World
अमेरिका में जन्म लेते ही नहीं मिलेगी नागरिकता? ट्रंप का नया प्लान, माता-पिता को देना होगा नागरिकता का सबूत
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने जन्मजात नागरिकता के नियमों को और सख्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने की योजना बना रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सरकार अब देश में बच्चों के पासपोर्
लेखक Digital Desk29K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने जन्मजात नागरिकता के नियमों को और सख्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने की योजना बना रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सरकार अब देश में बच्चों के पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाले माता-पिता से उनकी खुद की नागरिकता या इमीग्रेशन स्टेटस का प्रमाण मांगने की योजना बना रही है।
अमेरिकी सरकार के इस कदम को राष्ट्रपति ट्रंप के उस एग्जीक्यूटिव ऑर्डर को लागू करने की पहली विस्तृत रूपरेखा के तौर पर देखा जा रहा है, जिसका उद्देश्य कथित 'बर्थ टूरिज्म' पर रोक लगाना और नागरिकता के ऐतिहासिक नियमों में बदलाव करना है।



