डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल-चीन सीमा पर ग्लेशियर के ढहने से भयानक भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ में 1,100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इस आपदा से कुछ दिन पहले ही अस्थिरता के साफ संकेत दिखाई दिए थे। इस बात का खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है।
HiRISK साइंटिफिक कंसोर्टियम की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिकों ने बताया कि घटना से पहले के संकेत मौजूद थे, जिनमें पिघलते बर्फ का पानी साफ तौर पर भूरा हो जाना और आस-पास की चट्टानी ढलान में दरार का फैलना शामिल था।