World
200 दिन समुद्र में बिताने के बाद थाईलैंड के पटाया पहुंचे 5 हजार अमेरिकी सैनिक, सेक्स वर्कर्स पर पड़ने लगे छापे
डिजिटल डेस्क, बैंकॉक। थाईलैंड का मशहूर पर्यटन शहर पटाया इन दिनों एक अलग ही वजह से चर्चा में है। वजह है कि अमेरिकी नौसेना का विशाल विमानवाहक पोत 'यूएसएस अब्राहम लिंकन' ने बुधवार की सुबह पटाया के पास लाएम चाबांग बंदरगाह पर
लेखक Digital Desk87K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, बैंकॉक। थाईलैंड का मशहूर पर्यटन शहर पटाया इन दिनों एक अलग ही वजह से चर्चा में है। वजह है कि अमेरिकी नौसेना का विशाल विमानवाहक पोत 'यूएसएस अब्राहम लिंकन' ने बुधवार की सुबह पटाया के पास लाएम चाबांग बंदरगाह पर लंगर डाला है। हालांकि इस पोत के आगमन से पहले ही स्थानीय प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी थी।
इस जहाज पर सवार करीब 5000 अमेरिकी नाविक और मरीन कमांडो पटाया पहुंचे। समुद्र में 200 से ज्यादा दिन बिताने के बाद इन सैनिकों को आराम करने का मौका मिला, लेकिन इस वीआईपी विजिट ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस की नींद उड़ा दी है।



