World
बाढ़ से प्रभावित त्रिशूली नदी किनारे जाने को मजबूर हाकू परिवार, 2015 में आए भूकंप ने बदल दी जिंदगी
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। जब 26 अगस्त को खल्ते, पैरेबेसी, मैलुंग और आस-पास के इलाकों में बाढ़ आई तब नेपाल के रसुवा जिले में हाकू और आस-पास के पहाड़ी गांवों से 2015 के गोरखा भूकंप के कारण बेघर हुए सैकड़ों तमांग परिवार त्रिश
लेखक Digital Desk61K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। जब 26 अगस्त को खल्ते, पैरेबेसी, मैलुंग और आस-पास के इलाकों में बाढ़ आई तब नेपाल के रसुवा जिले में हाकू और आस-पास के पहाड़ी गांवों से 2015 के गोरखा भूकंप के कारण बेघर हुए सैकड़ों तमांग परिवार त्रिशूली नदी के किनारे बस्तियों में रह रहे थे।
इस आपदा के बाद लगभग 100 बच्चे उत्तरगया के शिवालय बेसिक स्कूल में शरण लिए हुए हैं, जिनमें से 60 छात्र ऐसे हैं जिनके माता-पिता दोनों ही नहीं रहे। श्री नीलकंठ सेकेंडरी स्कूल के टीचर प्रकाश नेपाल ने इस तबाही को भूकंप के बाद हुए विस्थापन से जोड़ते बताया, "विस्थापित बस्तियों को नदी के किनारे बसाया गया था। इसीलिए इतने ज्यादा लोगों की जान गई।"



