डिजिटल डेस्क, काहिरा। मिस्र के दक्षिण सिनाई इलाके से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां के दहाब-नुवैबा रोड पर बुधवार को एक भीषण बस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस हादसे की आधिकारिक पुष्टि की है।
यह दुर्घटना लाल सागर तट के पास वाले इलाके में हुई, जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय और व्यस्त माना जाता है। बस किस वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुई, इसकी जांच की जा रही है, लेकिन हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।