World
'सबसे बड़ा हमला अभी बाकी', ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार; कहा- अमेरिका को पछताना पड़ेगा
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया में बीते पांच महीनों से ज्यादा समय से जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। वजह है कि अमेरिकी सेना ने एक बार फिर ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के ठिका
लेखक Digital Desk60K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया में बीते पांच महीनों से ज्यादा समय से जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। वजह है कि अमेरिकी सेना ने एक बार फिर ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के ठिकानों को निशाना बनाते हुए ईरान के अंदर भीषण हमले शुरू कर दिए हैं।
इतना ही नहीं हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपनी मंशा भी एक बार फिर जाहिर कर दी है। पोस्ट में ट्रंप ने ईरान को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर तेहरान ने जवाबी कार्रवाई की, तो उसे और भी भीषण अंजाम भुगतना होगा और 'सबसे बड़ा हमला' अभी बाकी है।



