World
टेक प्लेटफॉर्म्स पर उम्र की जांच सख्त, बच्चों के अकाउंट्स की पहचान बनी बड़ी चुनौती
डिजिटल डेस्क, न्यूयार्क। आज के डिजिटल दौर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा मोड़ आ गया है। मेटा द्वारा हाल ही में किए गए 18 अरब डालर के ऐतिहासिक कानूनी समझौते के तहत अब यह अनिवार्य हो गया है कि कंपनियां यह पुख्ता तौर
लेखक Digital Desk89K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, न्यूयार्क। आज के डिजिटल दौर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा मोड़ आ गया है। मेटा द्वारा हाल ही में किए गए 18 अरब डालर के ऐतिहासिक कानूनी समझौते के तहत अब यह अनिवार्य हो गया है कि कंपनियां यह पुख्ता तौर पर जानें कि उनके प्लेटफार्म पर कौन सा यूजर बच्चा है और कौन वयस्क।
यह चुनौती सिर्फ मेटा तक सीमित नहीं है, बल्कि गूगल, टिकटॉक और रोब्लाक्स जैसी बड़ी टेक कंपनियों के सामने भी सबसे बड़ा सवाल यही है कि बच्चों के खातों की पहचान कैसे की जाए।



