World
रूस ने ड्रोन-मिसाइलों से यूक्रेन के कई शहरों को बनाया निशाना, भीषण हमलों में भारतीय नागरिक समेत 12 लोगों की मौत
डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को बताया कि उनके देश पर रूस के ताजा हमलों में मारे गए 12 लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है।
लेखक Digital Desk93K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को बताया कि उनके देश पर रूस के ताजा हमलों में मारे गए 12 लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है।
इन हमलों में ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से इस पूर्वी यूरोपीय देश के कई शहरों को निशाना बनाया गया, जिससे आवासीय इमारतों और नागरिक बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा।



