World
11 साल पहले आए भूकंप से भी कठिन ऑपरेशन, नेपाल की पहली महिला पायलट ने 6 दिन में किए 100+ रेस्क्यू मिशन
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं ने देश के कई इलाकों में भयंकर तबाही मचा दी है। इस संकट की घड़ी में एक हेलीकॉप्टर पायलट ने सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में लगातार उड़ानें भरकर फ
लेखक Digital Desk84K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं ने देश के कई इलाकों में भयंकर तबाही मचा दी है। इस संकट की घड़ी में एक हेलीकॉप्टर पायलट ने सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में लगातार उड़ानें भरकर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने और शवों को बरामद करने में अहम भूमिका निभाई है।
नेपाल की पहली महिला हेलीकॉप्टर कैप्टन प्रिया अधिकारी ने एक हफ्ते से भी कम समय में लगभग 100 रेस्क्यू मिशन सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। 41 साल की यह हाई-एल्टीट्यूड रेस्क्यू पायलट हिमालयी क्षेत्रों में काम कर रही हैं। उन्होंने रसुवा जिले के बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित तिमुरे इलाके सहित कई कठिन इलाकों पर जोखिम भरे ऑपरेशन चलाए।



