World
नेपाल में नदियों का बहाव छह गुना तेज, कई जिलों में बाढ़ का अलर्ट; हाइड्रोपावर सुरंगों में फंसे लोगों को निकालना चुनौती
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और ग्लेशियर टूटने से मरने वालों की संख्या 1000 पार कर गई है। राहत और बचाव दल भारी मशीनरी, हेलीकॉप्टर और एक्सकैवेटरों की मदद से मलबे में दबे लोगों की तलाश में जु
लेखक Jagran News100K पढ़े गए

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और ग्लेशियर टूटने से मरने वालों की संख्या 1000 पार कर गई है। राहत और बचाव दल भारी मशीनरी, हेलीकॉप्टर और एक्सकैवेटरों की मदद से मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटे हैं।
हाइड्रोपावर परियोजनाओं की सुरंगों में फंसे सैकड़ों कर्मचारियों और श्रमिकों को निकालने के लिए भी अभियान तेज कर दिया गया है। अनुमान है कि अलग-अलग परियोजनाओं की सुरंगों में करीब 639 लोग अब भी फंसे हैं। उन्हें निकालने के लिए नेपाल के करीब 300 बचावकर्मी काम कर रहे हैं, जिन्हें भारत और चीन के विशेषज्ञों की मदद मिल रही है।



