डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में ऐसी बाढ़ आई, जिसने कई लोगों की जिंदगी तबाह कर दी। इस आपदा में अब तक 1,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। वहीं अभी भी हजारों लोग लापता हैं। इस बाढ़ में कई लोगों ने अपने पूरे परिवार को खो दिया।
नेपाल में जब ये बाढ़ आई, तब लोगों के पास ये सोचने का भी वक्त नहीं था कि वे क्या करें। इस बाढ़ में लोग ये सोचने को मजबूर हो गए कि पहले खुद की जान बचाएं या परिवार की। इस आपदा से जिन लोगों को बचा लिया गया है, वे अभी भी अपनों की तलाश में बैठे हैं।