जागरण संवाददाता, काठमांडू (नेपाल)। नेपाल त्रासदी में लापता विभिन्न देशों के पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए नेपाल सरकार लगातार काम कर रही है। लापता व प्रभावित क्षेत्र से निकाले गए पर्यटकों के बारे में नेपाल पर्यटन बोर्ड की साइट पर सोमवार की शाम छह बजे तक का अपडेट जारी किया गया है।
बोर्ड की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक विभिन्न देशों के 583 पर्यटक लापता हैं। कुल 12 देशों के 315 पर्यटक प्रभावित इलाके से निकाल लिए गए हैं। जबकि तीन देशों के पांच पर्यटक नेपाल सरकार की एजेंसियों के संपर्क में आए हैं। राहत व बचाव दल उनको सुरक्षित निकालने का काम कर रहा है।