World
नेपाल की बाढ़ में बह गईं कैश से भरी बैंक की तिजोरियां, सुरक्षित करने के लिए पुलिस कर रही जद्दोजहद
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। अचानक आई बाढ़ में लापता हुए सैकड़ों लोगों की तलाश के अलावा नेपाल पुलिस के सामने एक और मुश्किल आन पड़ी है। बाढ़ में बह गए कम से कम 20 बैंकों के लापता वॉल्ट (तिजोरियों) का पता लगाने और उन्हें सुरक्ष
लेखक Digital Desk73K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। अचानक आई बाढ़ में लापता हुए सैकड़ों लोगों की तलाश के अलावा नेपाल पुलिस के सामने एक और मुश्किल आन पड़ी है। बाढ़ में बह गए कम से कम 20 बैंकों के लापता वॉल्ट (तिजोरियों) का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित करने के लिए पुलिस जद्दोजहद कर रही है, ताकि वे गलत हाथों में न पड़ें।
अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इनमें से कुछ वॉल्ट में भारी मात्रा में कैश और अन्य कीमती सामान हैं। डीआईजी अबी नारायण काफ्ले ने कहा कि बाढ़ के बाद की मुश्किल स्थिति में पुलिस की पहली प्राथमिकता लापता लोगों को खोजना है, लेकिन साथ ही उन्हें प्रभावित इलाकों में कानून-व्यवस्था भी बनाए रखनी है।



