World
थाईलैंड में बार का बिल न चुकाने पर महिला के साथ बदसलूकी, बारटेंडर ने मुंडवा दिया सिर
डिजिटल डेस्क, बैंकॉक। गलतियों या धोखाधड़ी की सजा क्या इतनी अपमानजनक होनी चाहिए कि किसी इंसान की व्यक्तिगत गरिमा ही तार-तार हो जाए? थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से सामने आए एक चौंकाने वाले मामले ने इसी सवाल को लेकर इंटरनेट प
लेखक Digital Desk78K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, बैंकॉक। गलतियों या धोखाधड़ी की सजा क्या इतनी अपमानजनक होनी चाहिए कि किसी इंसान की व्यक्तिगत गरिमा ही तार-तार हो जाए? थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से सामने आए एक चौंकाने वाले मामले ने इसी सवाल को लेकर इंटरनेट पर नैतिकता, मर्यादा और कानून के दायरे पर एक गंभीर बहस छेड़ दी है।
बार में हजारों रुपयों का बिल न चुका पाने पर एक युवती के सिर के बाल मुंडवाने का वीडियो सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। वायरल प्रेस के अनुसार, यह घटना 25 अगस्त को बैंकॉक के पिंकलाओ इलाके के एक लोकप्रिय बार में घटी। आरोप है कि यह युवती पहले भी इस इलाके के क्लबों और रेस्तरां में बिना बिल चुकाए भागने के लिए जानी जाती थी।



