World
नेपाल में लावारिस शवों की शिनाख्त के लिए आगे आया भारत, नौ चरणों वाली प्रक्रिया की दी जानकारी
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। तिब्बत सीमा से सटे नेपाल के पहाड़ी इलाकों में प्रकृति ने ऐसा तांडव मचाया है जिसकी कल्पना भी डरावनी है। इस भीषण बाढ़ में अब तक 987 से अधिक लोगों की मोत हो चुकी हैं। तबाही का मंजर ऐसा है कि 3916 से
लेखक Digital Desk99K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। तिब्बत सीमा से सटे नेपाल के पहाड़ी इलाकों में प्रकृति ने ऐसा तांडव मचाया है जिसकी कल्पना भी डरावनी है। इस भीषण बाढ़ में अब तक 987 से अधिक लोगों की मोत हो चुकी हैं। तबाही का मंजर ऐसा है कि 3916 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं।
भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, लापता लोगों में 275 भारतीय नागरिक और भारतीय मूल के 128 लोग शामिल हैं। इनमें से अधिकांश श्रद्धालु हैं जो कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर निकले थे, लेकिन रास्ते में ही इस आपदा का शिकार हो गए। पहाड़ों से बहकर आ रहे शवों के कारण नेपाल प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों पर काफी दबाव है।



