World
नेपाल की सुरंगों में जिंदगी की जंग, कीचड़ और मलबे के बीच 537 लोगों की तलाश
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। नेपाल में 26 अगस्त को ग्लेशियर का एक हिस्सा ढहने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ के बीच हाइड्रोपावर परियोजनाओं की सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया जा रहा
लेखक Jagran News71K पढ़े गए

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। नेपाल में 26 अगस्त को ग्लेशियर का एक हिस्सा ढहने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ के बीच हाइड्रोपावर परियोजनाओं की सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
रसुवा और नुवाकोट जिलों की नौ हाइड्रोपावर परियोजनाओं की सुरंगों में कुल 933 लोगों के फंसे होने की सूचना है। इनमें से 361 लोगों को अब तक बाहर निकाला जा चुका है, जबकि करीब 537 लोगों तक पहुंचने की कोशिश जारी है।



