डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक, इस बाढ़ में मरने वालों की संख्या 900 के पार पहुंच गई है। वहीं अभी तक 4000 से ज्यादा लोग लापता हैं, जिनके लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
नेपाल में आई इस विनाशकारी बाढ़ के बाद से ही विशेषज्ञ इस बात पर पता लगा रहे हैं कि आखिर ये बाढ़ कैसे आई, जिसके बारे में कोई अलर्ट भी नहीं दिया जा सका।