World
पाकिस्तान-सऊदी अरब और तुर्किए के साथ मक्का समझौते में शामिल होगा बांग्लादेश? हुमायूं कबीर के बयान ने दिए संकेत
डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश ने पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये के बीच हुए 'मक्का संयुक्त रक्षा समझौते' में शामिल होने का साफ संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि मक्का समझौते में शामिल होने में उसे कोई जोखिम नजर नहीं आता
लेखक Digital Desk55K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश ने पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये के बीच हुए 'मक्का संयुक्त रक्षा समझौते' में शामिल होने का साफ संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि मक्का समझौते में शामिल होने में उसे कोई जोखिम नजर नहीं आता है। इससे अन्य साझेदार देशों के साथ ढाका के संबंध प्रभावित नहीं होंगे।
बांग्लादेश का यह बयान ऐसे समय आया, जब मक्का समझौते के तहत पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी अरब की पहली बैठक होने जा रही है।



