World
पाकिस्तान में 100 साल पुराना हिंदू मंदिर ध्वस्त, पुनर्निर्माण की मांग तेज
डिजिटल डेस्क, लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 100 साल से अधिक पुराने हिंदू मंदिर को गिरा दिया गया। स्थानीय लोगों, अल्पसंख्यक संगठनों और एक राजनीतिक पार्टी का कहना है कि धार्मिक कट्टरपंथियों के एक समूह ने मंदिर को इस
लेखक Digital Desk98K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 100 साल से अधिक पुराने हिंदू मंदिर को गिरा दिया गया। स्थानीय लोगों, अल्पसंख्यक संगठनों और एक राजनीतिक पार्टी का कहना है कि धार्मिक कट्टरपंथियों के एक समूह ने मंदिर को इसलिए गिराया, ताकि उसकी जमीन को पास के मदरसे में मिलाया जा सके।
हालांकि, सरकार का दावा है कि भारी बारिश के कारण पुराना मंदिर गिर गया। लगभग 1,000 वर्ग मीटर जमीन पर बना यह 100-125 साल पुराना मंदिर लाहौर से करीब 130 किलोमीटर दूर नारोवाल के सिराज गांव में स्थित था।



