डिजिटल डेस्क, काठमांडू। 26 अगस्त को ग्लेशियर टूटने से आई आपदा में नेपाल-चीन सीमा पर सैकड़ों लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग लापता हो गए, जिनमें सैकड़ों भारतीय भी शामिल हैं।
रॉयटर्स के अनुसार, सोमवार को नेपाली अधिकारियों ने बताया कि 903 लोगों की मौत हो गई है और 4,247 लोग लापता हैं। इनमें हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंगों में काम करने वाले 933 कर्मचारी भी शामिल हैं जिनका कोई पता नहीं चल पाया है।
चीन की तरफ, सोमवार तक ग्यिरोंग काउंटी के अधिकारियों ने 16 लोगों की मौत और 546 लोगों के लापता होने की जानकारी दी। इसके अलावा, विदेश मंत्रालय ने बताया कि अब तक 158 भारतीयों को बचाया जा चुका है।