डिजिटल डेस्क, कीव। रूस के जेट इंजन चालित ड्रोन हमलों के झुंड यूक्रेन की राजधानी कीव को भयभीत किए हुए हैं। सोमवार को लगातार पांचवें दिन रूसी ड्रोनों ने कीव पर हमले कर उसकी आर्थिक ताकत और नागरिक सुविधाओं को बर्बाद करने की कोशिश की।
इन दिन-रात के हमलों और खतरे की चेतावनी देने वाले सायरनों की आवाज से कीव का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, लोग दिन में भी घरों और सुरक्षित स्थानों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। इससे शहर की सामान्य गतिविधियों के ठप होने का खतरा पैदा हो गया है।