डिजिटल डेस्क, बिश्केक। किर्गिजस्तान के सैन्य अधिकारियों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुलाकात के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री से मुलाकात जिंदगी में एक बार मिलने वाला मौका था।
किर्गिजस्तान के रक्षा मंत्रालय में अधिकारी कैप्टन तालाइबेक ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी से मिलना हमारे लिए जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर था। ऐसा नहीं है कि भारत के प्रधानमंत्री से आप रोज मिल सकते हैं। इसलिए यह बहुत अच्छा अनुभव था और उनका किर्गिजस्तान आना बहुत सुखद रहा।'