डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल के पोखरा में एक सरकारी अस्पताल में शव संख्या 1003 पर तीन परिवारों ने दावा ठोक दिया। उन्हें लगा कि ये शव उनके परिवार से संबंधित व्यक्ति का है। आपदाग्रस्त जिलों में शवों की पहचान और उनके दावेदारों को लेकर नए तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं।
एक तरफ शवों को सुरक्षित रखने की चुनौती बनी हुई है, वहीं दूसरी तरफ लोग अपने स्वजनों की तलाश में मारे-मारे फिर रहे हैं। अब डीएनए टेस्ट से पहचान की जाएगी।