डिजिटल डेस्क, इस्तांबुल। सऊदी अरब, तुर्किए और पाकिस्तान के सहयोग वाले मक्का संयुक्त रक्षा समझौते के अंतर्गत सचिवालय के गठन का निर्णय हुआ है।
यह सचिवालय तीनों देशों के सहयोग, सैन्य अभ्यास की रूपरेखा और उनका कार्यक्रम तैयार करेगा। इस सचिवालय का मुख्यालय सऊदी अरब की राजधानी रियाद में होगा जबकि पहला महासचिव पाकिस्तान का होगा। उसके नाम की घोषणा जल्द होगी। महासचिव का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। यह जानकारी तीनों देशों के संयुक्त बयान में दी गई है।