जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से ठीक पहले की एक घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें ग्लेशियर ढहने का पूरा दृश्य कैद हो गया।
यह महज संयोग था कि एक चीनी फोटोग्राफर उस समय ड्रोन से लांगतांग लिरुंग चोटी के आसपास के प्राकृतिक नजारों को कैमरे में कैद कर रहा था। इसी दौरान ग्लेशियर का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिरने लगा और ड्रोन कैमरे ने इस घटना को रिकॉर्ड कर लिया।