World
होर्मुज में तनाव के बीच ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से मिले पीएम मोदी, किन मुद्दों पर हुई बात?
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी सोमवार को किर्गिजस्तान के दौरे पर हैं। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मस
लेखक Digital Desk30K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी सोमवार को किर्गिजस्तान के दौरे पर हैं। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक हुई है।
फरवरी में मिडिल ईस्ट में शुरू हुए युद्ध के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहला ऐसा मौका है, जब आमने-सामने मुलाकात हुई। फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि दोनों नेताओं ने बैठक के दौरान किन विषयों पर चर्चा की, लेकिन संभावना है कि इस दौरान होर्मुज में लगे ईरानी नाकेबंदी पर चर्चा हुई होगी।



