डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और तबाही के बीच बड़े-बड़े पत्थर, घर, ब्रिज तिनके की तरह बह गए, लेकिन इस बीच मलबे से घिरा एक हरा मकान चमत्कारिक रूप जस का तस खड़ा रहा। चारों तरफ मौत की तबाही के बीच इस मकान के भीतर मौजूद लोग सुरक्षित बच गए।
इस मकान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, कुछ लोग इसे महज संयोग बता रहे हैं तो कुछ लोग मकान के इंजीनियर का कमाल बता रहे हैं, जिसके कारण मकान को नुकसान नहीं पहुंचा। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर इस मकान में ऐसा क्या था, जिसके चलते इस भीषण तबाही के मकान के बीच मकान सुरक्षित बच गया।