डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। नेपाल में आई बाढ़, जापान-वेनेजुएला में भूकंप के झटकों से हुई तबाही ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया। प्रकृति के इस हाहाकार को देखकर लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है। इसी को देखते हुए टेस्ला और SpaceX के CEO एलन मस्क ने पृथ्वी पर मंडरा रहे खतरे को लेकर चेतावनी दी है।
एलन मस्क का कहना है कि पृथ्वी को लंबे समय के क्लाइमेट खतरों से बचाने के लिए सिर्फ सस्टेनेबल एनर्जी (टिकाऊ ऊर्जा) अपनाना काफी नहीं हो सकता। मस्क का कहना है कि हमारे पास इस पृथ्वी को बचाने के लिए सिर्फ 50 साल हैं, नहीं तो सब कुछ खत्म हो जाएगा।