जयप्रकाश रंजन, नई दिल्ली। किर्गिजस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की मंगलवार को होने वाली शिखर बैठक की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपित शी चिनफिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन जैसे दिग्गज वहां पहुंच गये हैं या पहुंचने वाले हैं।
ऐसे में एक और मेहमान बिश्केक पहुंच गया है। वह मेहमान कोई और नहीं अमेरिका के नई दिल्ली में राजदूत और दक्षिण व मध्य एशिया में राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के प्रतिनिधि सर्जियो गोर हैं। ब्रिक्स व एससीओ जैसे संगठनों से संशकित रहने वाला ट्रंप ने इस बार अपने सबसे भरोसेमंद सहयोगी को कूटनीतिक प्रबंधन के लिए बिश्केक भेजा है।