डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रविवार को वॉशिंगटन स्क्वायर पार्क के पास सैकड़ों लोग न्यूयॉर्क मेयर ज़ोहरान ममदानी जैसे दिखने वाले लोगों के मुकाबले के लिए इकट्ठा हुए।
इस अनोखे मुकाबले में मेयर की जिंदगी के अलग-अलग पहलुओं जैसे - राजनीति, बास्केटबॉल, साइकिलिंग और उनके पुराने रैप करियर को इखाने के लिए लोग इकट्ठा हुए। इस कॉन्टेस्ट में 40 साल के अभिनेता और कॉमेडियन अमादेओ फुस्का ने 100 डॉलर का इनाम जीता।
उन्होंने मामदानी जैसे कपड़े पहने थे, ममदानी जैसा हेयरकट और वैसी ही दाढ़ी-मूंछ रखी थी। उनका पहनावा ठीक वैसा था जैसा मेयर ने न्यूयॉर्क की एनबीए फाइनल जीत के बाद अपनाया था।